ये जरूर पढ़ें

MP GK-List Of Poular Cities In MP

मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध शहर:-     स्थान का नाम         प्रसिद्ध महेश्वर          साड़ियाँ,अहिल्या माता का किला माण्डू      ...

Sunday, December 23, 2018

MP GK-म.प्र का प्रशासनिक ढॉचा



म.प्र का प्रशासनिक ढॉचा:-




👉राजनीतिक कार्यपालिका के अन्तर्गत राज्यपाल प्रमुख होता है ।
👉विधानसभा में मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद भी आती है ।
👉प्रशासनिक कार्यपालिका में मुख्य सचिव , संभागायुक्त , कलेक्टर , डिप्टी कलेक्टर , नायब 👉👉👉       तहसीलदार तक के पद आते हैं ।
👉म . प्र . का राजस्व मण्डल ग्वालियर में है।
👉म . प्र . का सचिवालय वल्लभ भवन भोपाल में है ।
👉 म . प्र . का निदेशालय सतपुड़ा एवं विंध्याचल भवन भोपाल में है , जहाँ विभिन्न विभागों के निदेशक एवं संचालक होते हैं ।
 👉म . प्र . की पूर्व विधानसभा मिन्टो हॉल में लगती थी । लेकिन वर्तमान विधानसभा स्व . श्रीमती इंदिरा गाँधी विधानसभा हॉल में लगती है ।
👉म . प्र . के पहले राज्यपाल बी . पट्टाभि सीतारमैया थे ।
👉म . प्र . के पहले मुख्यमंत्री पं . रविशंकर शुक्ल थे ।
👉म . प्र . के पहले मुख्य न्यायाधीश , न्यायमूर्ति मो . हिदायतुल्ला थे , जो देश के मुख्य न्यायाधीश , कार्यवाहक राष्ट्रपति तथा उपराष्ट्रपति बने ।


👉म . प्र . के पहले विधानसभा उपाध्यक्ष श्री विष्णु विनायक सरवटे थे ।
👉म . प्र . के पहले राज्य योजना मण्डल के अध्यक्ष श्री प्रकाशचंद सेठी थे ।
👉म . प्र . राज्य योजना मण्डल के पहले उपाध्यक्ष श्री दयाशंकर नाथ थे ।
👉म . प्र . में दूसरे राज्यपाल श्री हरिविनायक पाटस्कर सर्वाधिक लम्बे समय तक राज्यपाल रहे ।
 👉म . प्र . में पहली महिला राज्यपाल श्रीमती सरला ग्रेवाल बनी थीं ।
👉म . प्र . के भूतपूर्व राज्यपाल श्री रामप्रकाश गुप्त का निधन कार्यकाल के दौरान हुआ था ।
👉म . प्र . के गठन से लेकर वर्तमान तक 25 मुख्यमंत्री बने ।
👉उमा भारती म . प्र . की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं ।
👉म . प्र . के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री राजा नरेशचन्द्र थे , जो सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री थे ।
👉म . प्र . विधानसभा के पहले अध्यक्ष पं . कुंजीलाल दुबे सर्वाधिक समय तक विधानसभा अध्यक्ष थे । 👉राज्य में कार्यरत लोक सेवकों में प्रशासनिक दृष्टि से सर्वोच्च पद मुख्य सचिव का होता है ।
यह राज्य प्रशासन का किंगपिन होता है जो नीति निर्माण , नियंत्रण , प्रशासकीय नेतृत्व में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करता है ।



👉मुख्य सचिव का चयन मुख्यमंत्री के द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवाओं के सुपर टाइम स्केल प्राप्त अधिकारियों में से किया जाता है ।
👉सामान्यतः मुख्य सचिव की नियुक्ति करते समय मुख्यमंत्री संघीय सरकार से परामर्श करता है ।
👉मुख्य सचिव राज्य मंत्रिमण्डल का सचिव होता है ।
👉मुख्य सचिव मुख्यमंत्री का प्रमुख परामर्शदाता होता है ।
 👉संकटकाल के समय मुख्य सचिव नर्व सिस्टम की भाँति कार्य करता है ।
👉म . प्र . के पहले मुख्य सचिव श्री एच . एस . कामथ थे , जबकि दूसरे आर . पी . नारोन्हा थे । जिनके नाम पर प्रशासनिक अकादमी भोपाल का नामकरण किया गया है ।
👉म . प्र . में मानवाधिकार आयोग का गठन 28 सितम्बर 1995 में भोपाल में किया गया ।
👉म . प्र . मानवाधिकार आयोग में 1 अध्यक्ष 2 सदस्य होते हैं , जिनकी नियुक्ति राज्यपाल करते हैं ।
👉म . प्र . में लोकायुक्त संस्था की स्थापना 1969 का सुझाव नरसिंहराव दीक्षित ने दिया था , जो म . प्र . प्रशासनिक सुधार आयोग के अध्यक्ष थे।



आप केलिये.......👇






👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍

No comments:

Post a Comment