ये जरूर पढ़ें

MP GK-List Of Poular Cities In MP

मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध शहर:-     स्थान का नाम         प्रसिद्ध महेश्वर          साड़ियाँ,अहिल्या माता का किला माण्डू      ...

Friday, December 21, 2018

MP GK-म.प्र का गठन


म.प्र का गठन:-



👉प्रदेश को मध्यप्रदेश नाम भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने दिया ।
👉म . प्र . देश के मध्य में स्थित है , इसलिए इसे हृदय प्रदेश भी कहा जाता है ।
👉इसे हृदय प्रदेश , लघु भारत , मध्यभारत , सोयास्टेट ,टाइगर स्टेट, नदियों के मायका,हीरा राज्य , सेन्ट्रल प्रोविन्स एवं बरार के नाम से जाना जाता है।
👉ब्रिटिशकाल में म . प्र . नाम से कोई राज्य नहीं था परन्तु सेन्ट्रल प्रोविन्स एवं बरार के नाम से जाना जाता था ।



 पार्ट                   राजधानी                                                  प्रान्त क्षेत्र

1.पार्ट A              नागपुर                               सेन्ट्रल प्रोविन्स,बरार,छ.ग,बघेलखण्ड,म.प्र                      2.पार्टB            इन्दौर, ग्वालियर             पूर्व मध्यप्रदेश के पश्चिम् की रियासतें , मध्यभारत |
3.पार्ट C                रीवा                                    उत्तर में स्थित रियासतें , विंध्यप्रदेश ।
4.भोपाल स्टेट      भोपाल                                                      --------






👉29 दिसम्बर 1953 में बने फजल अली की अध्यक्षता में गठित राज्य पुनर्गठन आयोग की अनुशंसा पर 1 नवम्बर 1956 को नवीन म.प्र का गठन हुआ।
👉राज्य पुनर्गठन आयोग 1953 की सिफारिशों के आधार पर
( A ) बुलढाना , भण्डारा , अकोला , अमरावती , वर्धा , यवतमाल , । नागपुर , चाँदा को तत्कालीन मुम्बई राज्य में मिला दिया । शेष Part A का भाग वर्तमान म . प्र . का भाग बना ।
( B ) मंदसौर जिले की भानपुरा तहसील के सुनेल टप्पा को छोड़कर शेष भाग को म . प्र . में मिला लिया । ( C ) कोटा जिले की सिरोंज तहसील को म . प्र . के विदिशा जिले में मिला दिया । शेष Part - B का हिस्सा वर्तमान म . प्र . का अंग है ।
( D ) Part - C ( रीवा ) का पूरा - पूरा भाग वर्तमान म . प्र . में मिलाया गया ।
( E ) भोपाल राज्य भी वर्तमान म . प्र . का हिस्सा है ।
👉समस्त परिवर्तन सहित 1 नवम्बर 1956 को म . प्र . का गठन हुआ ।
👉म . प्र . की राजधानी भोपाल रखी गई जो सीहोर जिले की तहसील थी ।



👉नवनिर्मित म . प्र . में 43 जिले एवं 9 संभाग थे ।
👉26 जनवरी 1972 को भोपाल , राजनांदगाँव दो नये जिले बनाये गये जिलों की संख्या 45 हो गई है । 👉1980 में चम्बल एवं बस्तर सम्भाग का गठन किया गया ।
👉बाद में होशंगाबाद को भी सम्भाग बनाया गया । इस प्रकार 45 जिले एवं 12 संभाग हो गये ।
👉1982 में बी . पी . दवे की अध्यक्षता में जिला पुनर्गठन आयोग का गठन किया गया ।
👉1998 में 10 नये जिलों का निर्माण हुआ ।




👉1998 में एम . एम . सिंहदेव समिति की सिफारिश पर 6 जिले इस प्रकार 61 जिले हो गये थे ।
👉31 अक्टूबर 2000 को म . प्र . से छत्तीसगढ़ के अलग होने से 3 संभाग व 16 जिले नवीन राज्य में चले गये । इस प्रकार 9 सम्भाग व 45 जिले शेष बचे ।
👉15 अगस्त 2003 में बुरहानपुर ( खण्डवा ) , अनूपपुर ( शहडोल ) अशोकनगर ( गुना ) नये जिलों का निर्माण किया गया ।



👉2008 में 17 मई 2008 को अलीराजपुर व 24 मई 2008 को सिंगरौली व 16 अगस्त 2013 को आगर - मालवा नये जिलों के निर्माण के साथ म . प्र . में जिलों की संख्या 51 हो गई है । शहडोल को नया संभाग बनाया गया है ।
👉होशंगाबाद संभाग का नाम नर्मदापुरम किया गया ।
👉वर्तमान में 51 जिले व 10 संभाग हैं ।
👉 म . प्र . को 1956 से पूर्व मध्यभारत ' कहा जाता था ।
👉 म . प्र . का पुनर्जन्म 1956 में भाषायी आधार पर किया गया है ।
👉म . प्र . में जिलों का निर्माण बी . पी . दवे आयोग की अनुशंसा अनुसार होता रहा ।
👉अलीराजपुर जिले के भाभरा का नाम फरवरी 2010 में चंद्रशेखर आजाद नगर घोषित किया।

ये जरूर पढ़ें
👇
MP GK-Geography in Hindi



👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍

No comments:

Post a Comment